ख़बरेंचंदौली

युवाओं के लिए काम की खबर :  चंदौली में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 45 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

चंदौली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 21 फरवरी को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला राजकीय आईटीआई परिसर, रेवसा (चंदौली) में आयोजित होगा, जहां जिले और आसपास के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

रोजगार मेले में अभ्यर्थी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रतिभाग कर सकते हैं। भाग लेने के लिए सबसे पहले सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद पोर्टल पर मेले से संबंधित जानकारी प्रदर्शित होगी, जिसके आधार पर इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

 

इस मेले में डी सेट्स, फैम इंडिया प्रा. लि., एडिको, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स, लावा इंटरनेशनल, यूफ्लेक्स लि., इन्कोफिक्स, क्वेसकार्प इंडिया, टाटा मोटर्स, गीगा कार्पसोल, नवभारत फर्टिलाइजर, पीपल ट्री ऑनलाइन, डिक्सन, हिंदाल्को, पेरीग्रीन (सिक्योरिटी), जय हिंद, सुब्रोस, ग्लोबल लिमिटेड, अशोक लीलैंड सहित लगभग 45 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

 

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने समस्त शैक्षिक मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित हों। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेड के उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस मेले में भाग ले सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!