
चंदौली। बलुआ थाना के मोहरगंज में किन्नरों के मकान में रविवार की देर रात धमाका हुआ। इससे मकान की एक तरफ की दीवार गिर गई। वहीं तीन मंजिला इमारत दहल गई। ब्लास्ट के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। वहीं किस चीज से ब्लास्ट हुआ और इसके कारणों की पड़ताल कर रही है।
मोहरगंज में तीन मंजिला इमारत में किन्नर रहते हैं। रविवार की रात तीन मंजिला इमारत में तेज धमाका हुआ। इससे मकान की एक दीवार ध्वस्त हो गई। वहीं पूरी इमारत दहल गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी के हताहत अथवा घायल होने की खबर नहीं है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। सीओ सकलडीहा ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। इस बात की पड़ताल की जा रही है किस चीज से धमाका हुआ है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

