चंदौलीप्रशासन

DM ने आयुष समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति परखी, डीसी मनरेगा की सुस्ती पर भड़के, तत्काल बाउंड्रीवाल बनवाने का दिया निर्देश

चंदौली। जिला आयुष समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डीसी मनरेगा की सुस्ती पर गहरी नाराजगी जताई। वहीं बबुरी व पचोखर में बाउंड्रीवाल का कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

डीएम ने कहा कि आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग प्रशिक्षकों की एक सप्ताह के अंदर ज्वाइनिंग करा दी जाए। उन्होंने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय की स्थापना हेतु एलआरसी बाबू को निर्देशित किया। कहा कि यथाशीघ्र जमीन को चिह्नित करते हुए सभी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर में विद्युत कनेक्शन करते हुए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।   बैठक के दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!