चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: अखिल विश्व हिन्दू परिषद 14 दिसंबर को निकालेगा जुलूस, ये है आक्रोश की वजह

चंदौली । अखिल विश्व हिन्दू परिषद की ओर से 14 दिसंबर को चहनियां में जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के विरोध में निकाला जा रहा है। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की।

अखिल विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर दुबे ने बताया कि जुलूस चहनिया कस्बा का भ्रमण करते हुए शिवमंदिर पर समाप्त होगा। आयोजन का उद्देश्य बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न को रोकना और भारत में हिन्दुओं को सचेत करना है। अखिल विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस जुलूस के लिए व्यापक तैयारी की है।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव कोषाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, राष्ट्रीय संयोजक शिवपूजन तिवारी, संगठन मंत्री शंभू चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा, प्रिंस मिश्र, जिला अध्यक्ष अमल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु पांडे, विजय दुबे, सुधीर मिश्रा और सौरभ पांडे मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!