चंदौली

Chandauli News : स्केटिंग पर निकले युवा, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की करेंगे आध्यात्मिक यात्रा

चंदौली। आस्था, आत्मविश्वास और राष्ट्र एकता का संदेश लेकर दो युवा 15 हजार किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यह लंबी यात्रा स्केटिंग के माध्यम से पूरी की जाएगी, जो अपने आप में अनोखी और प्रेरणादायक है।

19 वर्षीय राजकुमार, जो बिहार के सिवान जिले के निवासी हैं, 10 फरवरी को अपने परिवार से विदा लेकर इस आध्यात्मिक अभियान पर निकले। वहीं बिहार के सीतामढ़ी निवासी केशव कुमार 1 फरवरी से ही इस यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं। दोनों युवाओं का लक्ष्य लगभग एक वर्ष में संपूर्ण भारत भ्रमण करते हुए नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन करना है।
यात्रा के क्रम में वे बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर मुगलसराय की ओर अग्रसर हुए।

युवाओं ने बताया कि यह यात्रा उन्हें मानसिक शांति और आत्मबल प्रदान कर रही है। रास्ते में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कई स्थानों पर लोगों ने रहने और भोजन की व्यवस्था भी की। पयुवाओं का कहना कि वे देश की तरक्की, एकता और भाईचारे के लिए नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष प्रार्थना करेंगे। उनका उद्देश्य केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि युवाओं और बच्चों को स्केटिंग के प्रति प्रेरित करना भी है।

Back to top button
error: Content is protected !!