ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश, इलाके में दहशत

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार की दोपहर बदमाशों ने फार्म हाउस पर आराम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश फार्म डाउस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए। होली के दूसरे दिन दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद एएसपी अनंत चंद्रशेखर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

 

जलालपुर गांव के बड़े काश्तकार माने जाने वाले अजीत सिंह के दो पुत्र विवेक सिंह और विशाल सिंह (28 वर्ष) खेती-बाड़ी का काम संभालते हैं। गुरुवार को विशाल सिंह गांव के बाहर स्थित अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहा था। उसी दौरान बदमाश मौके पर पहुंचे और विशाल की कनपटी में सटाकर गोली मार दी। इससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

 

फार्म हाउस के कर्मचारियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी अनंत चंद्रशेखर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!