ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

 

बिसौरी गांव निवासी रामशीष (38 वर्ष) सोमवार की सुबह घर से निकला था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया।

 

सूचना पाकर नवीन मंडी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।

Back to top button
error: Content is protected !!