ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रेगुलेटर में डूबने से लकड़हारे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। चकिया कोतवाली के भोका रेगुलेटर में सोमवार को डूबने से लकड़ी बेच कर घर जा रहे लकड़हारे की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

जोगिया ग्राम सभा के सीतापुर गांव निवासी बाला लखंदर (35 वर्ष) लकड़ी बेच कर जीविकोपार्जन करता था। सोमवार की सुबह वह लकड़ी बेचकर घर जा रहा था। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और रेगुलेटर में गिर गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

 

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर स्थानीय चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बरामद किया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!