ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: 69 केंद्रों पर 15 जून तक होगी गेहूं की खरीद, समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल

गेहूं बेचने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

चंदौली। जनपद में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 30 मार्च से गेहूं खरीद का कार्य आरंभ है जो 15 जून तक जारी रहेगी। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की ओर से किसानों की सहूलियत को देखते हुए जनपद में कुल 69 गेहूं खरीद केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इनमें खाद्य विभाग के 24, पीसीएफ के 21, पीसीयू के 14, यूपीएसएस के 5, भारतीय खाद्य निगम के 4 और मंडी समिति का 1 केंद्र शामिल है। यदि किसानों को और क्रय केंद्र खोलने की मांग होगी तो उस पर तत्काल कार्यवाही कर प्रक्रिया सुनिश्चित होगी।
कहा कि शासन के निर्देशानुसार, बिना फार्मर रजिस्ट्री के गेहूं की खरीद नहीं की जाएगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे क्रय केंद्र पर गेहूं लाने से पहले अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, ताकि उन्हें बिक्री में कोई असुविधा न हो और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता रहें।

शुक्रवार को उन्होंने मंडी में संचालित गेहूं खरीद का निरीक्षण कर मुलभूत सुविधाओं का जायजा लिया । बताया कि गेहूं खरीद के लिए जनपद में पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध हैं। शासन के निर्देश पर उचित दर विक्रेताओं से भी बोरे प्राप्त किए जा रहे हैं। आश्वस्त किया कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने में कोई समस्या नहीं आएगी।
कहा गेंहू विक्रय से पूर्व किसी भी जनसुविधा केन्द्र साइबर कैफे, मोबाइल फोन ऐप के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल Fes.up.gov.in पर आनलाईन पंजीकरण/ नवीनीकरण अवश्य करा लें।
पंजीकरण के उपरान्त किसानों का सत्यापन स्वतः ही पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएगा। यदि किसी कारणवश स्वतः सत्यापन प्रदर्शित नहीं होता है और प्रपत्र में लम्बित सत्यापन प्रदर्शित है तो इस स्थिति में किसान अपनी सत्यापित खतौनी, खसरा, आधार कार्ड व अपना पंजीयन प्रपत्र लेकर केन्द्र पर जाए, जहां उनका गेंहू क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा इन्हीं प्रपत्रों के आधार पर क्रय कर लिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!