ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, मचा कोहराम

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के निदीलपुर गांव के समीप मंगलवार को बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें धानापुर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कोहराम मच गया।

नेकनामपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह (57 वर्ष) बाइक से कहीं जा रहे थे। निदीलपुर गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही कार अनानक बेकाबू हो गई। कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मारी। उसके बाद दीवार से जा टकराई। उसके बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

हादसे में उपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Back to top button