ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : डीलक्स शौचालय के लिए आवंटित धन चढ़ गया कमीशनखोरी की भेंट

चंदौली। तहसील सदर में डीलक्स शौचालय के निर्माण का शिलान्यास होने के बावजूद शौचालय न बनने से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शौचालय के लिए आवंटित धन कमीशन खोरी की भेंट चढ़ गया।

अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा में विकास की गंगा बहाने को ढिंढोरा पीटा जा रहा,लेकिन संयुक्त बार एसोसिएशन के अनुरोध पर तहसील सदर प्रांगण में डीलक्स शौचालय के निर्माण कार्य के लिए लगभग 1 वर्ष पूर्व डीलक्स शौचालय का शिलान्यास विधायक मुगलसराय ने किया था । विधायक निधि से यह डीलक्स शौचालय बनना था लेकिन आज तक केवल इसकी नींव ही बन पाई, जितना धन इस शौचालय की नींव डालने में खर्च हुआ, उससे ज्यादा धन नेम प्लेट और बोर्ड लगाने में खर्च हो गया।

मांग किया कि विधायक निधि से आवंटित धन की जानकारी सार्वजनिक की जाए और मामले की जांच कराकर शौचालय का निर्माण पूर्ण कराया जाए। लक्ष्मण तिवारी, अनंत सिन्हा , शरद यादव , मुकेश कुमार , ललित शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!