ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : गंगा में स्नान करते समय किशोरी डूबी, गोताखोर कर रहे तलाश

चंदौली। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को कवलपुरा गांव के समीप गंगा नदी में स्नान करने गई तान्या (17 वर्ष) डूब गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोरी का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

तोरवा गांव निवासी पहाड़ी डोम की पुत्री तान्या सोमवार सुबह गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में समा गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की खोजबीन शुरू करवाई।

 

Back to top button