
चंदौली: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने बुधवार को टीईटी के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पैदल मार्च कर नारेबाजी की और सदर कचहरी के समीप केंद्रीय शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन किया। चेताया कि सरकार शिक्षकों के मांगो को जल्द पूरा नही करेगी तो शिक्षक सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों के हित में काम नहीं कर रही है। सरकार के शिक्षा मंत्री शिक्षकों के लिए बाहर कुछ और सदन में कुछ और भाषण दे रहे हैं। भाजपा सरकार व उनके मंत्री शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रहे हैं और लाखों शिक्षकों को सरकार तिल-तिल कर मार रही है। यदि समय रहते शिक्षकों की मांगे पूरी नही की गई। तो शिक्षक सदन से लेकर सड़क तक अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। कहा कि शिक्षक अपने विद्यालयों में बच्चों के जीवन को संवारता है लेकिन सरकार शिक्षक व उनके बच्चों के ही जीवन से खिलवाड़ कर रही है। कहा कि देश भर के लगभग 20 लाख शिक्षकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश और जनपद में भी बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित होंगे। आनंद सिंह, जय बहादुर सिंह, यशवर्धन सिंह,अजय गुप्ता,राजेश सिंह,नीरज तिवारी,गौरव मौर्य,मोहम्मद अकरम, जय नारायण यादव,देवेंद्र यादव, मिथिलेश,मनोज,अशोक यादव आदि उपस्थित शिक्षक शामिल थे।

