ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : यथार्थ नर्सिंग कालेज में विद्यार्थियों ने ली कर्तव्यबोध की शपथ

चंदौली। यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कर्तव्य बोध की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पेशेवर निष्ठा, मानवीय संवेदना और स्वास्थ्य सेवा के प्रति कर्तव्यबोध को सुदृढ़ करना रहा।


मुख्य अतिथि के सैयदराजा विधानसभा के विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवा केवल एक व्यावसायिक दायित्व नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, करुणा व समर्पण भाव के साथ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया।अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन डा धनंजय सिंह ने कहा कि नर्सिंग पेशा अनुशासन, नैतिकता और सेवा भावना की त्रिवेणी है, जिसे जीवनभर आत्मसात करना ही एक सच्चे नर्स की पहचान है।

समारोह में संस्थान की प्राचार्या डॉ. जेनेट जे, उप-प्राचार्य प्रदीप गर्ग, असिस्टेंट नर्सिंग प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह,आकृति यादव,सोनी चौहान, रिंकू मौर्या,अनुराधा प्रजापति , विशाल दुबे , अर्चना राज सहित समस्त फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।
संचालन डॉक्टर शुभम सिंह ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!