ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: रूक्मिणी देवी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सपा महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाई बांटकर जताई खुशी

चंदौली। पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन रूक्मणी देवी को समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर चहनियां क्षेत्र के महराजगंज में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सुषमा यादव के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने रूक्मिणी देवी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई। सुषमा यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा रूक्मिणी देवी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना महिलाओं के प्रति विश्वास और सम्मान को दर्शाता है।

 

उन्होंने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय महिला कार्यकर्ताओं के मनोबल को और मजबूत करेगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि रूक्मिणी देवी के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा।

 

सुषमा यादव ने आगे कहा कि पार्टी की महिलाएं पूरी मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाएंगी और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। इस मौके पर शकुंतला देवी, दुर्गावती देवी, कालिंदी, गीता, सुनीता, धर्मवती देवी, वंदना, आरती, सुशीला और कलावती सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!