ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या, सरने जाएगा सपा महिला सभा का प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से करेगा मुलाकात

चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र के सरने गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना की जांच करने सपा महिला सभा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को गांव जाएगा। बालिका के परिजनों से मुलाकात कर घटना के बाबत जानकारी लेंगे। वहीं इसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी।

 

सपा की ओर से 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गांव जाएगा। इसमें जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल, प्रदेश सचिव मंजू मौर्या, सुषमा यादव, जिला महासचिव आशा विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रत्ना विश्वास, नगर अध्यक्ष आरती यादव, जिला सचिव चेयरमैन प्रत्याशी अनीता सोनकर, जिला सचिव शारदा बिंद, गुड़िया, रेखा भारती, जिला कार्यकारिणी सदस्य आशा सभासद शामिल हैं। सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल गांव जाएगा।

 

पिछले दिनों 6 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को भूसे में छिपा दिया गया था। इसको लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने घटना में संलिप्त गांव के ही दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस टीम पर हमला करने पर दोनों आरोपियों का एनकाउंटर किया गया।

Back to top button