ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में छह साल की मासूम की दुष्कर्म बाद हत्या, भूसे में मिला शव, घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित, तीन संदिग्ध हिरासत में

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को भूसे में छिपा दिया था। बच्ची का शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गी है। तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

सोमवार की रात करीब नौ बजे बच्ची घर से बाहर खेल रही थी, उसी दौरान अचानक तापता हो गई। परिजन उसे ढूंढते हुए घर के से कुछ दूरी पर पहुंचे। जहां बच्ची के अंडरगारमेंट्स पड़े मिले। पास ही बिस्कुट, टॉफी और गुटखे के रैपर बिखरे थे, जिससे परिजनों को संदेह हुआ। खोजबीन करते हुए परिजन आगे गए तो भूसे में बच्ची का शव छिपाकर रखा गया था।

 

बच्ची के कपड़ों पर लगे खून लगा था। इससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक लापता होने पर पूरे गांव में खोजबीन शुरू हुई। ग्रामीणों ने भी मदद की, लेकिन काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला। भूसा रखने वाले घर में भूसे में छिपाया गया बच्ची का शव मिला। उसके बाहर उसके अंडरगारमेंट्स मिले।

 

पुलिस ने मौके से मिले बच्ची के कपड़े, बिस्किट, चाकलेट के पैकेट आदि को कब्जे में ले लिया है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Back to top button