ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया छह-छह लाख ऋण, स्वरोजगार कर बनेंगी आत्मनिर्भर

चंदौली। एसबीआई की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र प्रांगण में ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 61 स्वयं सहायता समूहों को आमंत्रित किया गया था। समूहों को छह-छह लाख रुपये ऋण दिया गया। महिलाएं ऋण राशि के जरिए स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेंगी।

 

महाप्रबंधक आनंद विक्रम ने भारत सरकार की महात्वाकांक्षी योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी। सभी समूहों की महिला सदस्यों से ऋण राशि का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को बढ़ाने का आह्वान किया। इसके बाद सीडीओ अजितेंद्र नारायण व महाप्रबंधक ने 61 समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मुख्य प्रबंधक निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि स्वयं सहायता समूह भारत सरकार को एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को समूह बनाकर व्यवसायिक कार्य करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। बैंक इस दिशा में ऋण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। समूहों को कुल 1.80 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया। ऋण सुविधा तीन वर्ष के लिए प्रदान की गई हैं। पहले साल डेढ़ लाख रुपये की राशि सभी समूहों के खातों में निर्गत की जाएगी।

 

Back to top button
error: Content is protected !!