
चंदौली। महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पिपरी शिव मंदिर मेला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत कार्रवाई की। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए मनचलों पर निगरानी रखी। इसी क्रम में शुक्रवार को पिपरी शिव मंदिर मेला क्षेत्र के पास एक युवक को महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाने और फब्तियां कसते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित मौर्य निवासी नोनार, थाना सकलडीहा के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से उसे हिरासत में लेकर थाना धीना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 08/2026 धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के साथ उप निरीक्षक वीर बहादुर, कांस्टेबल अनुराग सिंह एवं महिला कांस्टेबल वंदना गौतम शामिल रहीं।

