
चंदौली। जिले के गोधना स्थित मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में मैरेंगो एशिया हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिलाल अहमद बाबा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट 7 मार्च को मेटिस अस्पताल में सेवा देंगे। डॉ. बिलाल अहमद बाबा से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए लोगों को एप्वाइंटमेंट बुक करना होगा।
अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया कि मैरेंगो एशिया हॉस्पिटल गुरुग्राम के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिलाल अहमद बाबा 7 मार्च को मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगे। उन्हें पांच हजार से अधिक कोरोनरी इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं का अनुभव है। एप्वाइंटमेंट बुक करने के लिए लोगों को मोबाइल नंबर 7084165200 पर कॉल करना होगा।

