
चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में पांच दिवसीय फसल अवशेष प्रबंधन व प्रदर्शन के अंतिम दिन शुक्रवार को केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने किसानों को फसल अवशेष ना जलाने का संकल्प दिलाया। कहा कि फसल अवशेष को मिट्टी में मिलाये मिट्टी की जांच कराए और उसी के आधार पर खेती करेंl
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह ने कहा की किसान जिस तरह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते हैं उसी तरह अपनी मिट्टी के स्वास्थ्य की भी जांच कराए , आपकी मृदा में किस तत्व की अधिकता है किस तत्व की कमी है उसी आधार पर उसमें खाद का प्रयोग करेंl
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर अभय दीप गौतम ने कृषकों को समसामयिक खेती के बारे में जानकारी दीl डॉ प्रतीक सिंह ने किसानों को मिट्टी की जांच कब कराए क्यों करें और कैसे करें, डॉ अमित सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। मनीष सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने किसानों को फल फूल सब्जी व पौधे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रगतिशील किसान रतन सिंह सहित अन्य महिला व पुरुष किसान उपस्थित थे।

