ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली, आरक्षी घायल

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने वाले दो आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें दो आरोपियों को पुलिस की गोली लगी। वहीं आरक्षी घायल हो गया। घायलों को नियामताबाद प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।

 

मंगलवार की रात छह वर्षीय बालिका का शव भूसे के ढेर में मिला था। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के बाद शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया था। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले रंजित और लखराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर न्यायालय जा रही थी। उसी दौरान रेवसा रेलवे क्रासिंग अंडर पास के समीप दोनों दरिंदों ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। इस‌ दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गए। मुठभेड़ के दौरान आरक्षी रोशन यादव भी शामिल हो गए।

 

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि सरने गांव में भूसे के ढेर में 6 साल की बच्ची का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने छानबीन की तो आरोपियों के बारे में पता चला। गांव निवासी रंजित और लेखराज ने ही घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। उन्हें कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी।

 

अदालत ले जाते समय दोनों आरोपियों ने रेवसा रेलवे क्रासिंग अंडरपास के पास पुलिस टीम पर हमलाकर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। इस दौरान आरक्षी रोशन यादव भी घायल हो गए। एसपी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास‌ भी पता लगाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!