चंदौली। नगर निगम की ओर से डोमरी में एक मार्च को वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वाहनों के आवागमन व ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए चंदौली में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। भोर 4 बजे से दोपहर दो बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों पर रूट डायवर्जन
चकिया तिराहा डायवर्जन – अलीनगर चन्दौली की तरफ से आने वाले भारी वाहन/मालवाहक जो वाराणसी की ओर चकिया तिराहा, कस्बा मुगलसराय, पड़ाव होते हुए राजघाट जाने वाले वाहन गंजी प्रसाद चौराहा (चकिया तिराहा) से गोधना चौराहे की तरफ से हाईवे NH-19 अथवा रिंग रोड़ से अपने गन्तव्य को जाएंगे।
शाहुपुरी तिराहा डायवर्जन – रामनगर की तरफ से पड़ाव आने वाले वाहन, जो मालवाहक दुलहीपुर मुगलसराय जाना चाहते हैं वे समस्त वाहन साहूपुरी तिराहे से व्यास नगर होते हुए एफसीआई तिराहे अपने गन्तव्य को जाएंगे।
एफसीआई गोदाम तिराहा डायवर्जन – क़स्बा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की तरफ से पड़ाव जाने वाले समस्त वाहन एफसीआई तिराहे से व्यासनगर होते हुए साहूपुरी तिराहे रोड से पीएसी तिराहा होते हुए रामनगर की तरफ अपने गन्तव्य को जाएंगे।
पड़ाव डायवर्जन – पड़ाव चौराहे से वाराणसी राजघाट के तरफ जाने वाले मालवाहक वाहन/आटो/ई-रिक्शा राजघाट पुल के तरफ नही जायेंगे। जिनको वाराणसी जाना है। वे बहादुरपुर के रास्ते अपने गन्तव्य को जाएंगे।
कटरिया/लंका मैदान रामनगर डायवर्जन – लंका मैदान रामनगर से एक मार्च की भोर 4 बजे से 2 बजे तक कोई भी भारी वाहन/ट्क/मालवाहक पड़ाव, चन्धासी कोयला मण्डी की तरफ न आएंगे और न जाएंगे।
कोयला मण्डी – कोयला मण्डी से एक मार्च को भोर में 4 बजे से 2 बजे तक पडाव होते हुए रामनगर मालवाहक ट्रक/भारी वाहन नहीं जाएंगे।
पुलिस ने कोयला मण्डी से लेकर पडाव तक के व्यापारियों कोयला आडतियों एवं ट्रान्सपोर्टरों से अपील की जाती है कि आप लोग अपनी ट्रकें मुख्य सडक पर नहीं खड़ी करेंगे, उनकी पार्किंग सर्विस लेन व अपने कोयला गोदाम में करेंगे।

