
चंदौली। जय मां वैष्णो देवी धाम परिवार की ओर से नगर पंचायत स्थित एक वाटिका से मां वैष्णो देवी की पालकी शोभायात्रा भक्ति पूर्ण माहौल में निकली गई। पालकी शोभायात्रा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए पुनः वाटिका में समाप्त हुई ।
प्रत्येक वर्ष होली के दो दिन बाद मां वैष्णो देवी धाम परिवार की ओर से नगर पंचायत में भव्य पालकी शोभा यात्रा आस्था और विश्वास के साथ निकाली जाती है। यात्रा में शामिल भक्तों ने रंग गुलाल अबीर उड़कर जमकर होली खेली। यात्रा में शामिल महिलाएं पुरुष और बच्चों ने होली संगीत पर नृत्य करते हुए रंग गुलाल उड़ाकर होली का उत्सव मनाया।
मां वैष्णो देवी पालकी शोभायात्रा में आगे आगे राधा कृष्ण, श्री राम लक्ष्मण सीता, बजरंगबली माता पार्वती भगवान शिव भगवान गणेश की झांकी भी निकाली गई । नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान का स्वरूप धारण कर शोभायात्रा को भव्य बनाया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र यादव पुलिस और पीएससी के साथ चल रहे थे।

