ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : ओम सेवा समिति के पदाधिकारियों का हुआ चयन, अमरदीप मोदनवाल अध्यक्ष व दीपक चौहान महामंत्री चुने गए

चंदौली। चकिया स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली आयोजन को लेकर ओम सेवा समिति के सदस्यों की मीटिंग आदित्य नारायण पुस्तकालय में हुई। इसमें पदाधिकारियों का चयन किया गया। अमरदीप मोदनवाल को अध्यक्ष और दीपक चौहान महामंत्री चुने गए।

 

इस दौरान देव दीपावली के आयोजन को अद्वितीय बनाने पर जोर दिया गया। संगीतमयी भजन संध्या व सामूहिक आरती गायन के आयोजन के साथ एकादश सहस्र दीप प्रज्वलन का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों की सहमति से प्रबंधक सुजीत जायसवाल, संरक्षक आलोक जायसवाल, विनोद केसरी, लोकनाथ सिंह निक्की, प्रीतम जायसवाल, आशीष मोदनवाल, अध्यक्ष अमरदीप मोदनवाल बालाजी (सभासद) महामंत्री दीपक चौहान बनाए गए।

 

इसके अलावा उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल कोषाध्यक्ष अंकित राज, अभिषेक यादव,  मंत्री राहुल विश्वकर्मा, जमुना सोनकर, पंकज दादा,बाबूलाल वर्मा, मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल बनाए गए। विशाल कश्यप,प्रिंस गुप्ता,प्रभात मौर्य,  मनोज चौहान ,सत्यम जयसवाल आदि मौजूद रहे।

Back to top button