ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : जलजीवन मिशन में लापरवाही पड़ी भारी, जलनिगम एक्सईएन सस्पेंड, विभाग में मची खलबली

चंदौली। जलजीवन मिशन में लापरवाही, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करना जलनिगम एक्सईएन अमित राजपूत को भारी पड़ी। मुख्य अभियंता संदीप कुमार ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए आगरा कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मची है।

 

जिले में हर घर नल से जल योजना का काम चल रहा है। शिकायत मिली कि 229 पेयजल परियोजनाओं में अभी तक मात्र 55 ही पूरी हो सकी हैं। वहीं पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदकर छोड़ी गई सड़कों की मरम्मत का काम भी सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। इसके अलावा पेयजल परियोजनाओं की प्रगति कम होने, आईजीआरएप में असंतोषजनक फीडबैक का प्रतिशत अत्यधिक होने पर मुख्य अभियंता ने 20 फरवरी को एक्सईएन के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

 

जांच टीम ने जांच करने के बाद रिपोर्ट चीफ इंजीनियर को सौंपी। रिपोर्ट में लापरवाही उजागर होने पर मुख्य अभियंता ने एक्सईएन को निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबन अवधि में उन्हें आगरा जलनिगम से संबद्ध कर दिया गया है। जिलाधिकारी मोहन गर्ग ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि शासन स्तर से खुद ही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। निलंबन का पत्र प्राप्त हो चुका है।

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!