ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : विधायक ने सरने गांव में पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना, मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। बुधवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव सरकारी व व्यक्तिगत मदद का आश्वासन दिया।

 

विधायक ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मौके पर तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

 

इस दौरान सदानंद दुबे, संतोष प्रजापति प्रधान, सुभाष दीक्षित, जे.पी. सिंह, सोनू पांडेय, सोनू सिंह रघुवंशी, घुरा बिंद और पिंटू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!