ख़बरेंचंदौली

Varanasi News : साहित्यकार डॉ. महेंद्र अलंकार को ‘श्री राम राष्ट्रीय कवि रत्न सम्मान 2025’

वाराणसी। काशी के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. महेंद्र अलंकार को उनकी साहित्यिक रचनाओं और उत्कृष्ट काव्य प्रतिभा के लिए ‘श्री राम राष्ट्रीय कवि रत्न सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 15 नवंबर को अयोध्या धाम में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्या धाम  द्वारा किया गया था।

 

अयोध्या के उदासीन संगत ऋषि आश्रम में आयोजित इस समारोह में देशभर से आए 51 प्रतिष्ठित साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉ. अलंकार को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र, मुक्ता माला, पदक और सम्मान फलक भेंटकर उनका सम्मान किया।

 

डॉ. महेंद्र अलंकार लंबे समय से हिंदी साहित्य और कविता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी रचनाओं में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा समन्वय देखने को मिलता है। साहित्य जगत में इस सम्मान को अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है, जिससे डॉ. अलंकार की साहित्यिक यात्रा को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!