ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नेता, मदद को बढ़ाया हाथ, बांटी राहत सामग्री

चंदौली। जिले में लगातार बारिश के चलते बांध लबालब हैं। बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे चंद्रप्रभा, गड़ई और कर्मनाशा नदी उफान पर हैं। इससे बबुरी इलाके के लगभग दो दर्जन गांव जलमग्न हो गए हैं। घरों में पानी घुस गया है। जिला प्रशासन के साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ ही भाजपा नेता आगे आ गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को ढांढस बंधाया। साथ ही राहत सामग्री का भी वितरण किया।

 

पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाढ़ से बबुरी, खुरूहुजा, कुरई, जगदीशपुर, दूदे, धरदे, भुड़कुड़ा समेत बबुरी इलाके के दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। इन गांवों में कई मकान काफी जर्जर हालत में है। किसी भी वक्त गिर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया। राहत सामग्री का वितरण किया गया।

 

Back to top button