चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लख्मीपुर गांव में भवन निर्माण के दौरान करेंट की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी मजदूर अजय कुमार (32 वर्ष) मुगलसराय क्षेत्र के लख्मीपुर गांव में भवन निर्माण का काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली का तार जोड़ते समय करेंट की जद में आने से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर खलबली मच गई। आननफानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को लेकर घर चले गए।
ग्रामीणों के समझाने के बाद परिजन मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

