ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन पीडीडीयू नगर के अध्यक्ष बने कार्तिक सिंह, सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक उम्मीदवार, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

चंदौली। डेमोक्रेटिक बार एसोसिशन पंडित दीनदयाल नगर का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कार्तिक सिंह निर्वाचित किए गए हैं। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया गया है। सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक उम्मीदवार मैदान में थे। इसलिए पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निजामुद्दीन एड., कनिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी एड., महामंत्री सत्यदेव तिवारी सत्या, संयुक्त सचिव ऋषिकेश सिंह, कोषाध्यक्ष अरूण सिंह और सूचना व पुस्तकालय मंत्री विकास कुमार बनाए गए। इसके अलावा रमाकांत सिंह रिंटू, अजीत कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, अमित सिंह, संतोष राय, महेश यादव और अजय सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।

Back to top button
error: Content is protected !!