ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : नैनो उर्वरकों के प्रयोग की दी गई जानकारी

चंदौली। नैनो उर्वरको पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया।  इफको के अभिषेक त्रिपाठी ने नैनो उर्वरको के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नैनो DAP से बीज उपचार की विधि, जड़ उपचार की विधि, नैनो dap व नैनो यूरिया के स्प्रे के बारे में विस्तार से बताया। अक्षय कुमार पांडेय ने इफको के नैनो उर्वरको के साथ जैव उवर्रक, जल विलेय उर्वरको के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

उप कृषि निदेशक ने किसानों को नैनो उर्वरको को प्रयोग करने पर जोर दिया। अधिकारों व कर्मचारियों को नवाचार करने के बारे में बताया ।जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने नैनो के उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। कृषि प्रक्षेत्र प्रदर्शन में नैनो उर्वरको के प्रयोग करने पर बोल दिया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के सभी कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, इफको के मयंक कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह सहित 50 से अधिक किसान उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!