ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मुझे गलत तरीके से हराया गया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी लोकसभा चुनाव पर खड़े किए सवाल, बोले, अब जनता जाग चुकी है

चंदौली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बिहार जाते समय कार्यकर्ताओं ने पीडीडीयू नगर में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने वाराणसी लोकसभा चुनाव पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से हराया गया, ताकि पीएम मोदी को जिताया जा सके। इसमें चुनाव आयोग, स्थानीय प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही।

 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोटों की चोरी का प्रत्यक्ष प्रमाण मैं स्वयं हूं। दोपहर तक कांग्रेस वाराणसी में चुनाव जीत रही थी। निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर मुझे चुनाव हरवाया। देश की जनता अब जाग चुकी है, इसलिए अब पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है। लोग वोट चोरी कर सत्ता हासिल करने वालों से कुर्सी छोड़ने की मांग कर रहे हैं। पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है। जनता सरकार के मंत्रियों को दौड़ा रही है।

 

बिहार में पीएम मोदी को अपशब्द कहे जाने को उन्होंने गलत करार दिया। बोले, किसी भी व्यक्ति के बारे में ऐसी बातें शोभनीय नहीं है, लेकिन लोग अब खुद को ढगा महसूस कर रहे हैं। लोग अब जाग चुके हैं और अपने अधिकार के लिए खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी साथ आ रहे हैं। उन्हें निमंत्रण भेजा गया था। उन्होंने आने की बात कही है।

Back to top button