ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : बुढ़वा मंगल पर होली मिलन समारोह, बांटी खुशियां, समाज में एकता और सौहार्द का दिया संदेश

चंदौली। चहनिया क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में यदुवंश चेतना मंच के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दीनानाथ यादव के आवास पर आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख लालता यादव ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के यदुवंशी समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं।

 

मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम के पीछे विशेष महत्व भी बताया गया। आयोजकों ने बताया कि होली के बाद पड़ने वाला पहला मंगलवार “बुढ़वा मंगल” के रूप में मनाया जाता है, जिसका होली पर्व से विशेष संबंध और महत्व है। इसी कारण इस दिन होली मिलन समारोह का आयोजन कर समाज के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया गया।

 

इस अवसर पर लालता यादव ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं और प्रेम व भाईचारे का संदेश फैलाते हैं।

 

वहीं पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण यादव ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। इस दौरान हरिदास यादव, मुसाफिर यादव, बालमूर्ति यादव, रामदरश यादव, मुरारी यादव, वीरेंद्र यादव, दीनानाथ यादव, अरुण यादव, करूणानिधि यादव, देवेंद्र, ताश्रकेश्वर, रोहित समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!