ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : हिंदू युवा वाहिनी संघ ने सीओ सकलडीहा को किया सम्मानित, बेहतर कार्यशैली को सराहा

चंदौली। हिंदू युवा वाहिनी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय त्रिपाठी एवं प्रदेश महामंत्री दिगम्बर पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकारी सकलडीहा से मुलाकात कर उन्हें उनके सराहनीय कार्यों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन की ओर से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनसमस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की प्रशंसा की गई।

 

प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्राधिकारी सकलडीहा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों के आसपास चलाए जा रहे “ऑपरेशन मजनू” की सराहना की, जिसके तहत शरारती तत्वों और मनचलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इससे छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

 

प्रदेश महामंत्री दिगम्बर पांडेय ने कहा कि क्षेत्राधिकारी द्वारा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान करना एक सकारात्मक पहल है। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने आशा जताई कि आगे भी इसी तरह निष्पक्ष और प्रभावी कार्य होते रहेंगे।

 

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से क्षेत्राधिकारी सकलडीहा को भगवान श्रीराम का चित्र एवं अंगवस्त्र सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में चंदौली जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चौहान, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, जिला महामंत्री अंजय चौहान, सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष मार्कण्डेय, सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष अरविंद सिंह, मुगलसराय विधानसभा मीडिया प्रभारी आशीष त्रिपाठी, सकलडीहा ब्लॉक अध्यक्ष आनंदलाल, धानापुर ब्लॉक सचिव गोविन्द मौर्या, शहाबगंज ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!