ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बंद कमरे में मिला लैब टेक्नीशियन का अधजला शव

चंदौली। सदर कोतवाली के स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड 13 राजीव नगर में गुरुवार को रात में भोजन करके सो रहे लैब टेक्नीशियन उत्तम विश्वकर्मा की झुलसने से मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकाला। उत्तम एक निजी चिकित्सालय में लैब टेक्नीशियन का कार्य करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

वाराणसी जनपद के रामनगर थाना के भीटी के रहने वाले उत्तम विश्वकर्मा चंदौली नगर के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्निशिन के रूप में कार्य करते थे। अस्पताल में कार्य करने के बाद वह राजीव नगर में किराये के मकान में रहते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरूवार की रात भोजन करने के बाद उत्तम सो गए। शुक्रवार को काफी देर बाद तक कमरा नहीं खुलने पर लोगों ने आशंका जताते हुए खिड़की के अंदर झांककर देखा तो सन्न रह गए। कमरे के अंदर उत्तम कुमार विश्वकर्मा का अधजला शव पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

आशंका जताई जा रही कि रात में किसी कारणवश कमरे में आग लग गई हौगी और उत्तम कमरे से बाहर नहीं निकल पाए होंगे। इससे उनकी मौत हो गई होगी। सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!