
चंदौली। नीति आयोग के प्रतिनिधि शिवम मिश्रा ने संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत बुधवार को आकांक्षी जनपद/विकास खंड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) जैसे प्रमुख संकेतकों की 100 प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए ऑन-ग्राउंड प्रगति की गहन मॉनिटरिंग कर मुलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता परखी और आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय फगुइयां व परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षण गुणवत्ता, निपुण तालिका, बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील (MDM) मेन्यू व सफाई की जांच की गई। बच्चों से संवाद, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल-खेल में शिक्षा देने व अभिभावकों से संपर्क बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने निपुण तालिका के अनुसार बच्चों के शैक्षिक स्तर, हिंदी-गणित के ज्ञान और कक्षा वार मूल्यांकन की जांच की।

मिड-डे मील (MDM) भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और मेन्यू के अनुसार भोजन मिलने की पुष्टि की। कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति, बच्चों की ड्रेस, पीने के पानी और शौचालय की स्वच्छता का निरीक्षण किया । साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, खेल-खेल में शिक्षा और बच्चों के वजन/पोषाहार वितरण के रिकॉर्ड की जांच की । एसएमसी (SMC) बैठक स्कूल प्रबंधन की बैठकें सुनिश्चित करने और उनकी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर फगुइयां व उच्चीकृत उप केंद्र फगुइयां में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, पोषक भोजन, बच्चों का टीकाकरण, स्वास्थ्य कार्ड वितरण सहित अन्य दवाओं व अन्य मुलभूत व्यवस्था की जानकारी ली।
तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय व आगनवाड़ी केंद्र बर्थरा खुर्द का भी निरीक्षण कर मूलभूत सुविधा की जानकारी ली। आगनवाड़ी केंद्र के शौचालय में ताला बंद रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल टाइम में बच्चों की ओर से उपयोग कराने के का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य सहित अन्य उपस्थित थे।

