ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मुगलसराय में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, राहगीर को जड़ा थप्पड़, मौके से हुई फरार

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के जीटी रोड स्थित काली मंदिर के सामने शनिवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक युवती ने राह चलते एक यात्री को अचानक थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए वहां हंगामे जैसा माहौल बन गया। राहगीर को थप्पड़ मारने के बाद युवती मौके से फरार हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक यात्री ट्रॉली बैग लेकर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली बैग अनजाने में युवती के पैर से हल्का सा टच हो गया। इसी बात को लेकर युवती भड़क उठी और उसने यात्री को थप्पड़ मारते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई और यात्री के साथ हाथापाई करती रही। बाद में युवती ने यात्री को पीटने के बाद मौके से फरार हो गई।

 

जब पुलिस ने युवती से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने आरोप लगाया कि यात्री उसके साथ बदतमीजी कर रहा था। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यात्री की कोई गलती नहीं थी और ट्रॉली बैग का हल्का टच होने पर युवती ने बेवजह हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की जानकारी जब मुगलसराय कोतवाली पुलिस को हुई तो पुलिस युवती की तलाश में जुट गई, लेकिन घटना के बाद से युवती का कोई पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!