ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पोल गाड़ने के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, इलाके में मची अफरातफरी

चंदौली। अलीनगर-गोधना मार्ग स्थित आयुष हॉस्पिटल के पास पोल गाड़ने के दौरान गेल गैस की पाइपलाइन फट गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। खुदाई के दौरान पाइपलाइन में चोट लगने से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही पाइपलाइन डैमेज हुई, तेज आवाज के साथ गैस निकलने लगी। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद कर्मचारी वहां से भाग निकले। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए और सुरक्षित स्थानों की ओर हटने लगे।

 

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क को बंद कर दिया गया। यातायात को नियंत्रित करने के लिए मार्ग को वनवे कर दिया गया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी।

 

इधर, गेल कंपनी के इंजीनियरों की टीम भी मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। इंजीनियरों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना के खुदाई का कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते 32 इंच की प्लास्टिक पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और गैस रिसाव को रोक दिया गया है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!