ख़बरेंचंदौली

Chandauli News :  अवही गांव में लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद की होगी जांच, ऑपरेशन की सुविधा

चंदौली। कमालपुर क्षेत्र के धानापुर विकासखंड अंतर्गत अवही गांव में 18 फरवरी को वृहद निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विशेष रूप से मोतियाबिंद की जांच और जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। शिविर का आयोजन हिंदू युवा वाहिनी एवं त्रिशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

 

आयोजकों के अनुसार, शिविर ग्राम अवही में डॉ. धनंजय सिंह के आवास पर आयोजित होगा। यहां विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों की आंखों की जांच करेगी। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद या अन्य नेत्र रोग पाए जाएंगे, उन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ पात्र मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह तथा अंबरीश सिंह ‘भोला’ (सदस्य, विकास प्राधिकरण बोर्ड, उत्तर प्रदेश सरकार) मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के संयोजक धीरेंद्र सिंह ‘आशीष’ (तहसील संयोजक, हिंदू युवा वाहिनी, सकलडीहा) ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!