ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पूर्व प्रधान आठ मिनट तक फोन पर करते रहे गालियों की बौछार, थाने पर नहीं हुई सुनवाई अब एसपी से मिलेगा पीड़ित परिवार

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी पूर्व प्रधान मनोज यादव पर गालीगलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। सोनहुला गांव निवासी महेंद्र सोनकर ने पूर्व प्रधान पर आरोप लगाते हुए बलुआ एसओ को तहरीर दी है। पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, थाने पर सुनवाई न होने पर अब एसपी से मिलकर गुहार लगाएंगे। मामला पैसे की लेन-देन से जुड़ा हुआ है।

 

महेंद्र सोनकर ने बताया कि वे चहनियां सब्जी मंडी के व्यापारी हैं। उन्होंने पूर्व प्रधान और इंटर कालेज के प्रबंधक मनोज यादव से 5 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में 7 फीसदी ब्याज प्रति माह के हिसाब से जोड़कर अब तक 8 लाख रुपये ले चुके हैं। वे 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मेरी पत्नी के नाम से तीन चेक लिए हैं। इनमें दो चेक 2-2 लाख और एक चेक एक लाख का शामिल है।

 

महेंद्र ने बताया कि उन्होंने पत्नी के नाम से दिए गए चेक वापस देने को कहा तो मनोज ने उनके घर पर आकर गालीगलौज किया। वहीं जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने साक्ष्य के तौर पर रिकार्डिंग भी सुरक्षित रखा है।

Back to top button
error: Content is protected !!