
चंदौली। चहनियां क्षेत्र के इटवा ग्राम सभा निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 49 वर्ष के थे। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मनोज कुमार पांडे, पिता महेंद्र पांडे, लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे थे। वे भाजपा के कद्दावर और जुझारू नेता के रूप में जाने जाते थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकर्ताओं के बीच सहज व्यवहार और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी।
उनके निधन से न केवल भाजपा संगठन को, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है। मनोज पांडे के आकस्मिक निधन से समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। सूचना मिलते ही पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

