ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : नुक्कड़ नाटक के जरिये वित्तीय साक्षरता का पढ़ाया पाठ, बीमा योजनाओं की दी जानकारी

चंदौली। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और लोगों को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ताराजीवनपुर शाखा की ओर से नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और बीमा योजनाओं के महत्व के बारे में सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान आम जनता को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) सहित विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को बताया गया कि कम प्रीमियम में मिलने वाली इन योजनाओं से परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सकती है।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभान्वित सदलपुरा निवासी श्रीमती प्रेमलता, पत्नी स्व. गोविंद को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को योजनाओं के लाभ और उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक बिजेंद्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक चंदौली एस.के. भगत, क्षेत्रीय प्रबंधक मंतोष कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक विक्रांत कुमार झा तथा वित्तीय समावेशन अधिकारी महेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!