fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : फसल संगोष्ठी में किसानों को उन्नत खेती की दी जानकारी, तरल जैव उर्वरक का हुआ वितरण

तरूण भार्गव

चंदौली। चकिया के मोहम्मदाबाद स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने किसानों को कम उर्वरक में उन्नत खेती के साथ-साथ फसल प्रबंधन के उपाय बताए।

 

कृषि वैज्ञानिक ने किसानों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए जैव उर्वरक के बारे में बताया। कहा कि इसके प्रयोग से फसल में रोग नहीं लगता है। उन्होंने निश्चित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग जैव उर्वरकों कंपोस्ट खाद आदि के अधिकाधिक प्रयोग सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की तथा निदान के उपाय बताए। कहा कि भारत सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के साथ-साथ उन्नत खेती व फल प्रबंधन में जैविक उर्वरकों के अधिक से अधिक प्रयोग करके किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय अपना रही है। इसके अंतर्गत फसल संगोष्ठी व किसान संगोष्ठी का आयोजन कर लगातार क्षेत्र के किसानों को जागरूक करने का प्रयास स्थानीय कृषि अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर उप निबंधक सहकारिता अजय कुमार मौर्या, कृभको एरिया मैनेजर आदर्श सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा. कपिलदेव सिंह, किसान सेवा केंद्र प्रभारी रमेशचंद्र शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष मंगला राय, रामभरोस द्विवेदी, अवधेश द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, रामप्यारे शुक्ला, विनोद कुमार द्विवेदी आदि रहे।

Back to top button