ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: मेटिस अस्पताल में एंडोस्कोपी सूट का हुआ उद्घाटन, बीएचयू के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ वीके दीक्षित ने बताई बारीकियां

चंदौली। पेट की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जनपदवासियों को जांच और इलाज कराने के लिए अब वाराणसी अथवा बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि उन्हें अपने ही जिले में बेहतर उपचार और जांच की सुविधा मिलेगी। गोधना स्थित मेटिस दी मेडिसिटी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट विभाग में जीआई एंडोस्कोपी सूट का उद्घाटन हुआ है। बीएचयू के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ वीके दीक्षित और पूर्व विधायक व स्वतंत्र निदेशक (पावर ग्रिड) डॉ शिव तपस्या पासवान ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर डॉ वीके दीक्षित ने कहा कि पूरी दुनिया में पेट की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों के उपचार के लिए जांच बहुत जरूरी है। इसमें एंडोस्कोपी का बहुत महत्व है। आंत की बीमारी हो अथवा पित्त की थैली में स्टोन हो, इन बीमारियों के इलाज में एंडोस्कोपी बहुत मददगार है। मेटिस हॉस्पिटल में इस तरह की सुविधा शुरू होने से इस इलाके के मरीजों व बाहर से आने वाले मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। मेटिस हॉस्पिटल के चेयरमैन सुभाष तुलस्यान ने अतिथियों का स्वागत किया और अस्पताल को निरंतर अत्याधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि मेरा उद्देश्य अस्पताल के जरिए लोगों को अच्छी, अत्याधुनिक और सस्ती चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना है।

Back to top button
error: Content is protected !!