ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: न्यायिक अधिकारियों को दी भावपूर्ण विदाई

चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बार सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों अनुराग शर्मा विषेश न्यायाधीश पास्को, न्यायाधीश गीता रानी, न्यायाधीश माधुरी यादव व नूतन के गैर जनपद स्थानांतरित होने पर भावपूर्ण विदाई दी गई। बार के सदस्यों ने सभी न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण व बुकें प्रदान कर स्वागत किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा। आप सभी लोग जहां कहीं भी रहे स्नेह सदैव बना रहे। न्यायिक अधिकारियों ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि आप सभी लोगों का न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग रहा। न्यायाधीश परितोष श्रेष्ठ, वरिष्ठ अधिवक्ता पंचानंद पांडेय अनिल सिंह राजेंद्र पाठक अमरेंद्र प्रताप सिंह राहुल सिंह संतोष कुमार सिंह शमसुद्दीन महेंद्र चतुर्वेदी राकेश रतन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष राजेश मिश्रा व संचालन महामंत्री सुल्तान अहमद ने किया

Back to top button
error: Content is protected !!