
चंदौली। इस समय आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच रविवार को होगा, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसको देखते हुए उस दिन निर्बाध बिजली सुनिश्चित की जाएगी। इसको लेकर मुख्य अभियंता ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के पांचों डिविजन को आदेश जारी किया है।
मुख्य अभियंता ने पत्र में उल्लेख किया है कि रविवार को भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच फाइनल मुकाबले के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान किसी प्रकार का व्यवधान पैदा होने पर कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में अपने अधीन सभी खंडों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।


