
वाराणसी। नेशनल हाईवे-19 स्थित डाफी टोल प्लाजा के समीप मैक्सवेल सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में होली मिलन गेट-टुगेदर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर अपनी पहचान मजबूत कर रहे इस अस्पताल में आयोजित समारोह का शुभारंभ श्रीमती निर्मला पांडेय जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बाल व्यास भागवताचार्य श्री जयंतुजय शास्त्री जी के मंगलाचरण से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ महेंद्र नारायण पांडेय तथा डॉ ओपी उपाध्याय (पूर्व चिकित्सा अधीक्षक, बीएचयू एवं वर्तमान चिकित्सा अधीक्षक, मैक्सवेल हॉस्पिटल) ने की। आयोजन में भजन संध्या, होली गीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चिकित्सकों एवं उनके परिजनों ने फूलों और हर्बल गुलाल के साथ इको-फ्रेंडली होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने मरीजों को बेहतर सेवा, नई तकनीक के उपयोग और कम से कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ ब्रजेश राय, डॉ आलोक कुमार पांडे (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ पवन अग्रवाल, डॉ अरविंद त्यागी (न्यूरो सर्जन), डॉ हरिमोहन साहू (न्यूरो फिजिशियन), डॉ सोमलिन राय, डॉ आनंद गुप्ता (गैस्ट्रोलॉजी), डॉ अमित कुमार, डॉ अभिनव कुमार (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ अजय कुमार (कैंसर विभाग), डॉ विवेक श्रीवास्तव (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ पीयूष सैनी (यूरोलॉजी), डॉ सुधीर सिंह (प्लास्टिक सर्जरी), डॉ डोली तलदा, डॉ कल्पना सिंह, डॉ नंदिता पांडेय (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ राहुल कुमार (नाक-कान-गला विभाग), डॉ विकासदीप मिश्रा (चेस्ट फिजिशियन), डॉ अमित भास्कर (एमडी मेडिसिन), डॉ प्रेमराजन, डॉ अमित कुमार (लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग), डॉ अनिल कुमार बिंद (एमडी मेडिसिन), डॉ विनीत अग्रवाल (एनेस्थीसिया), डॉ अमित कुमार पांडेय और डॉ एकता पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मैक्सवेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ के. एन. पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। उत्साह, सौहार्द और सेवा संकल्प के साथ आयोजित यह होली मिलन समारोह यादगार बन गया।

