ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चखना की दुकानों से अवैध वसूली कराने के आरोप में दुलहीपुर चौकी इंचार्ज निलंबित, जांच के बाद एसपी ने की कार्रवाई

चंदौली। जिले में अवैध वसूली के आरोपों पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कड़ा एक्शन लेते हुए दुलहीपुर चौकी इंचार्ज धर्मदेव सिंह को निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज पर चखना की दुकानों से अवैध वसूली के आरोप लगे थे। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की। इससे विभाग में खलबली मची है।

 

दुलहीपुर चौकी इंचार्ज द्वारा चखना दुकानों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। मामला कप्तान तक पहुंचा। उन्होंने इसके जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद धर्मदेव सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

सूत्रों के अनुसार, इस तरह की अवैध वसूली से पुलिस की छवि लगातार खराब हो रही थी, जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ रही थी। एसपी ने कहा कि चखना की दुकानों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इसकी जांच कराई गई। उसके आधार पर चौकी इंचार्ज के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!