ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण का दिया निर्देश

चंदौली। विकासखंड चकिया के शिकारगंज गांव में मंगलवार की देर शाम जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की चौपाल आयोजित की गई। इस चौपाल में ग्रामीणों की कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। चौपाल का उद्देश्य नई सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाना था। जिलाधिकारी ने कहा कि आधिकारिक ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।

अधिकारियों की उपस्थिति के कारण कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान हो सका और योजनाओं से संबंधित शंकाओं का निवारण किया गया। चौपाल के दौरान गांव की कुछ पात्र परिवारों का राशन कार्ड न होने की समस्या बताई गई। जिलाधिकारी ने तुरंत आपूर्ति इंस्पेक्टर को राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया, इसी प्रकार, एक विधवा महिला ने विधवा पेंशन के लिए अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल पेंशन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए स्वीकृत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से गांव में करागए कार्य का सत्यापन कराया। साथ ही आगामी योजनाओं में स्वीकृत लाभार्थी का सूची पढ़कर पात्रता की जांच की। जिलाधिकारी ने गांव में भ्रमण कर कच्चा मकान, शौचालय, चकरोड़ व अन्य योजनाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करने के पश्चात उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी चकिया सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!